
x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा: सोसायटी के गेट पर तैनात गार्ड और लोगों के बीच का विवाद लगातार सामने आता रहता है। बीती रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 में गार्डों ने एक फ्लैट मालिक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 5 गाडरें को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस द्वारा आरोपियों प्रजापति प्रसाद, शैलेन्द्र, ललितेश, विरेन्द्र प्रसाद और रूपेश को 12 एवेन्यू सोसायटी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है की 23 जून की रात्रि करीब 11 बजे 12 एवेन्यू गौर सिटी 2 मे रेजिडेन्ट अर्णव गौतम निवास 12 एवेन्यू थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर इवनिंग वॉक से वापस आ रहे थे। सिक्योरिटी गार्डों ने उस रास्ते से जाने से मना किया। इसके कारण विवाद बढ़ गया और गार्डो के द्वारा अर्णव गौतम के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने करवाई करते हुए 5 गाडरें को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट की वजह से पीड़ित के सिर और चेहरे पर काफी चोट लगी हैं। हंगामा होने पर सोसाइटी के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
Tagsग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा न्यूज़ग्रेटर नोएडा पुलिसगार्डफ्लैट मालिकGreater NoidaGreater Noida NewsGreater Noida PoliceGuardFlat Owner
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





