दूरबीन से ईवीएम की रखवाली नहीं आई काम, मिली करारी हार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में समाजवादी पार्टी (SP) का वो उम्मीदवार हार गया, जो मतगणना (Vote Counting) से पहले अतिरिक्त सतर्कता बरतते और दूरबीन (Binoculars) के जरिये स्थानीय निर्वाचन कार्यालय पर नजर रखते नजर आए थे. योगेश वर्मा (Yogesh Verma) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की हस्तिनापुर (Hastinapur) विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, उन्हें हस्तिनापुर में भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक दिनेश खटिक के हाथों 7,312 मतों के अंतर से हार झेलनी पड़ी है. वेबसाइट के अनुसार, वर्मा को लगभग एक लाख (43.55 फीसदी), जबकि खटिक को 1.07 लाख (46.72 प्रतिशत) वोट हासिल हुए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





