भारत

GT की हालत खराब, रासिख सलाम डार ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलटा

SHIDDHANT
26 May 2026 10:31 PM IST
GT की हालत खराब, रासिख सलाम डार ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलटा
x
मैच, पांचवा झटका
Delhi दिल्ली: धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल 2026 क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को पूरी तरह दबाव में ला दिया है। 255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 5.4 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 51 रन बना सकी है। अब टीम को जीत के लिए 86 गेंदों में 204 रन की जरूरत है और जरूरी रनरेट 14.23 पहुंच गया है।
RCB के युवा तेज गेंदबाज रासिख सलाम डार ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में लगातार दो बड़े विकेट झटककर गुजरात की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। पहले उन्होंने निशांत सिंधु को कैच एंड बोल्ड किया और फिर जेसन होल्डर को जोश हेजलवुड के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया। होल्डर बिना खाता खोले आउट हुए।
GT की शुरुआत पहले ही खराब रही थी। जोस बटलर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 29 रन बनाए थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से दबाव बनाया, जिसका फायदा रासिख सलाम डार ने उठाया।
अब क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं, लेकिन गुजरात के लिए मुकाबले में वापसी करना मुश्किल नजर आ रहा है। दूसरी ओर RCB की टीम गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले RCB ने कप्तान रजत पाटीदार की 93 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर बनाया था।
Next Story