
x
Delhi दिल्ली: Gujarat Titans ने Chennai Super Kings के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 207 रन पर 2 विकेट का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के लिए साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि, 18.2 ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने उनका कैच पकड़कर पारी का अंत किया।
सुदर्शन ने पारी के दौरान आक्रामक अंदाज दिखाया और लगातार बड़े शॉट लगाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़ा। इससे पहले गुरजपनीत सिंह के ओवर में भी उन्होंने एक छक्का और तेज रन बटोरे।
दूसरी ओर Jos Buttler ने भी तेज बल्लेबाजी जारी रखी। बटलर ने 13 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम की रन गति को और तेज किया। 17.6 ओवर में उन्होंने चौका लगाकर गुजरात का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। इससे पहले कप्तान Shubman Gill ने 37 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि स्पेंसर जॉनसन ने उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराकर बड़ी साझेदारी तोड़ी
Next Story





