भारत

ICICI बैंक के दफ्तरों पर GST टीम की दबिश

jantaserishta.com
5 Dec 2024 8:09 AM IST
ICICI बैंक के दफ्तरों पर GST टीम की दबिश
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: देश में प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI Bank के तीन कार्यालयों में बुधवार को जीएसटी अधिकारियों (GST Officers) द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया, जो अभी भी जारी है. टैक्स से जुड़ी एक जांच के मामले में महाराष्ट्र जीएसटी ने ये तलाशी ली है. बैंक की ओर से इस संबंध में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया गया कि जीएसटी अधिकारियों ने बैंक के तीन कार्यालयों की तलाशी शुरू की. कार्यवाही जारी है और बैंक अनुरोध के अनुसार डेटा प्रदान करने में पूरा सहयोग कर रहा है.
GST अधिकारियों की ओर से ICICI Bank के ऑफिसों में ये तलाशी अभियान महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 67 (1) और (2) के तहत चलाया है. आईसीआईसीआई बैंक में ये तलाशी ऐसे समय में देखने को मिली है, जबकि बैंक मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रहा है. गौरतलब है कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) ICICI बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 11,746 करोड़ रुपये रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story