भारत

देश की अर्थव्यवस्था को सशक्तीकरण की दिशा में ले जाएगा जीएसटी सुधार : मुख्तार अब्बास नकवी

jantaserishta.com
4 Sept 2025 3:55 PM IST
देश की अर्थव्यवस्था को सशक्तीकरण की दिशा में ले जाएगा जीएसटी सुधार : मुख्तार अब्बास नकवी
x
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए सुधारों के फैसले को देशहित में बताया। उन्होंने कहा कि ये सुधार देश की अर्थव्यवस्था को संतुलन और सशक्तीकरण की दिशा में ले जाएंगे।
नकवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सुधार और सरलीकरण की सोच आर्थिक संतुलन और सशक्तीकरण की जीवनरेखा है। अगर कोई देश इस व्यापक सुधार और सरलीकरण के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ता है, तो उसकी आर्थिक ताकत और प्रगति निश्चित रूप से सुनिश्चित होती है।"
उन्होंने कहा, "जीएसटी का यह सफर साल 2000 में शुरू हुआ था। उस दौरान तमाम कमेटियों ने सुझाव दिए थे, लेकिन यह मुद्दा कभी आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि, जब पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली तो इससे जुड़ा बिल संसद में लाया गया और लोकसभा में यह बिल पास भी हुआ, लेकिन जब राज्यसभा की बारी आई तो कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। हालांकि, 2017 में यह ऐतिहासिक बिल पास हुआ। इस दौरान हमारे देश ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक समेत तमाम तरह के कई सुधार किए। मुझे लगता है कि कोई भी सुधार अंतिम नहीं होता है। संभावनाओं और अनुभवों के अनुसार, लोगों की बेहतरी के लिए कई सुधार किए जाते हैं।"
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस द्वारा जीएसटी सुधारों में देरी पर सवाल उठाए जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वे पहले काल्पनिक भ्रम पैदा करने की कोशिश करती है। बाद में जब कोई सुधार किया जाता है तो कांग्रेस बोलती है कि हमने ही ऐसा करने के लिए कहा था, लेकिन कुछ दिन बाद वे अपने बयान से पलट जाते हैं और बोलते हैं कि जो हमने कहा, वो काम नहीं हुआ। कांग्रेस को पहले यह तय कर लेना चाहिए कि वे किस दिशा में जाना चाहती है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों पर सिर्फ हमला करती है। कांग्रेस का स्वागत भी छल से भरा है। कांग्रेस हर बहस का हिस्सा रही है, लेकिन अगर आप भ्रम फैलाने में लगे हैं, तो यही आपका रवैया बन गया है।"
मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' वाले बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कभी एटम तो कभी हाइड्रोजन बम की धमकी देंगे तो ऐसा लगेगा कि उन्होंने बचपन में इन खिलौनों को देखा है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अगर वे बम और गोले चलाकर सत्ता के अपहरण की कोशिश करेंगे तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस की सबसे बड़ी दिक्कत ही राजनीति के क्षेत्र से उनका सूपड़ा साफ करती जा रही है।" उन्होंने कहा, "जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए, उस पर न तो कांग्रेस पार्टी और न ही उनके सहयोगियों ने निंदा की।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story