भारत

जीएसटी परिषद की बैठक में अगले सप्‍ताह ओएनडीसी के तहत कराधान पर चर्चा संभव

jantaserishta.com
9 July 2023 3:55 PM IST
जीएसटी परिषद की बैठक में अगले सप्‍ताह ओएनडीसी के तहत कराधान पर चर्चा संभव
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस बात पर स्पष्टता मिलने की संभावना है कि जहां ऑनलाइन ऑर्डर में एक से ज्‍यादा ई-कॉमर्स कंपनियां शामिल हैं, वहां स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) किसके द्वारा काटा जाना चाहिए।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की बैठक में ओएनडीसी पर चर्चा होने की उम्मीद है। ओएनडीसी के तहत, एक खरीदार एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ ऑर्डर देता है, जो स्वयं वह सामान दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदता है।
इससे अधिकारियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है कि इनमें से कौन सा टीसीएस काटेगा। इस जटिल मुद्दे पर जीएसटी परिषद 11 जुलाई की बैठक में फैसला ले सकती है। इसके अलावा परिषद अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का मुद्दा भी उठा सकती है, जिसका दावा व्यावसायिक संस्थाएं करती हैं।
परिषद एक नए नियम का मसौदा तैयार कर सकती है जिसके तहत संस्थाओं से उनके द्वारा दावा किए गए अतिरिक्त आईटीसी के बारे में पूछताछ की जा सकती है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें अतिरिक्त राशि सरकार के पास जमा करने के लिए भी कहा जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story