भारत

रेलवे स्टेशन के बाहर बवाल: ऑटो चालक को बेदम मारा, जवानों का VIDEO हुआ वायरल

jantaserishta.com
6 Feb 2023 2:56 PM IST
रेलवे स्टेशन के बाहर बवाल: ऑटो चालक को बेदम मारा, जवानों का VIDEO हुआ वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालक के साथ जीआरपी पुलिस कर्मियों ने जमकर मारपीट की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में दिखा कि कैसे पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पीट रहे हैं. उसकी पत्नी और मां बचाने आ रही हैं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है.
ऑटो चालक की पत्नी ने बताया कि उसका पति रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित एक होटल में यात्री लेने गया था. यहां उसका होटल कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पहले होटल वालों ने उसके पति को पीटा. फिर उन्होंने फोन करके जीआरपी के जवानों को बुला लिया, उन जवानों ने भी ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा. जब वह अपने पति का बचाव करने गई तो उसके साथ भी उन सभी ने धक्का-मुक्की और मारपीट की.
फिलहाल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक का नाम राकेश पटेल है. रविवार की रात वह रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित एक होटल में यात्री लेने गया था. यहां उसका होटल कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद होटल के चार कर्मचारियों ने पहले उसे जमकर पीटा और फिर जीआरपी थाने में फोन कर दिया. जीआरपी के तीन जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी राकेश को लाठी से बुरी तरह पीटा.
पीड़ित ऑटो चालक को बचाने के लिए उसकी मां और पत्नी भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन जीआरपी जवानों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मारपीट की. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. सुबह जब वीडियो वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुंचा तो कार्रवाई की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story