भारत

जमीनी विवाद: महिला पर डीजल डालकर जिंदा जलाया, 2 गए जेल, मची चीख पुकार

jantaserishta.com
3 July 2022 12:08 PM IST
जमीनी विवाद: महिला पर डीजल डालकर जिंदा जलाया, 2 गए जेल, मची चीख पुकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने आदिवासी महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. महिला बुरी तरह झुलस गई है. उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला ने स्वयं आग लगाई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

धनोरिया निवासी अर्जुन सहरिया के अनुसार, उसकी पत्नी रामप्यारी बाई खेत पर बोवनी (बीज बुवाई) के लिए गई हुई थी. कुछ दिन पहले ही उन्हें कानूनी लड़ाई के बाद अपनी 6 बीघा जमीन पर कब्जा मिला था. आरोपियों ने जमीन को अपने कब्जे में कर रखा था, जिसे राजस्व अमले ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया था. तहसीलदार न्यायालय से केस जीतने के बाद पति-पत्नी ने अपनी जमीन पर खेती-बाड़ी शुरू कर दी थी.
पीड़ित महिला रामप्यारी सहरिया जब खेत पर काम कर रही थी, उसी वक्त आरोपियों ने खेत पर जाकर ट्रैक्टर से डीजल निकाल कर रामप्यारी के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी. इस वारदात को अंजाम देने में 8-10 लोग शामिल थे. इसका घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला का आधा शरीर जला हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है. वहीं, वीडियो में उसका पति आरोपियों के नाम बता रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story