भारत

दूल्हे की साजिश का खुलासा, खुद तुड़वाई शादी, FIR दर्ज

jantaserishta.com
3 Aug 2024 12:15 PM IST
दूल्हे की साजिश का खुलासा, खुद तुड़वाई शादी, FIR दर्ज
x
मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर.
प्रयागराज: शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने अमेरिका से फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। फोन पर दूल्हे की बात को सुनकर वधु पक्ष के घर में खलबली मच गई। वे शादी की तैयारियों में जुटे थे। दूल्हे से काफी मिन्नत की गई लेकिन वह किसी कीमत पर शादी को तैयार नहीं हुआ। दूल्हे ने लड़की को फोन कर बताया कि उसके माता-पिता व उसे फोन पर शादी न करने की धमकी दी जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि यह दूल्हे की साजिश थी। उसने अपने दोस्त के नंबर से कॉल कराई थी।
राजरूपपुर निवासी एक शख्स की बेटी हरियाणा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। उन्होंने जून 2023 में शादी के पोर्टल के जरिए कौशिक सरकार पुत्र आशीष सरकार निवासी मिसकौट, मुजफ्फरपुर बिहार से शादी के लिए बातचीत की। कौशिक उस समय अमेरिका में कार्यरत था। दिसंबर 2023 में कौशिक और उसके माता-पिता रिश्ता तय करने राजरूपपुर स्थित लड़की के घर आए। दोनों पक्षों और लड़का-लड़की की सहमति से रिश्ता तय हुआ। जून 2024 में लड़की के घरवाले वर पक्ष के घर मुजफ्फरपुर गए। तब कौशिक अमेरिका जा चुका था।
आपसी बातचीत के बाद 31 जुलाई 2024 को शादी की तारीख तय हुई। लड़की का मां ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है कि 28 जुलाई को कौशिक ने उनकी बेटी को फोन पर बताया कि उसे और उसके माता-पिता को फोन पर शादी न करने की धमकी दी गई है। यह बात कहते हुए शादी से एक दिन पहले कौशिक ने फोन पर रिश्ता जोड़ने से इनकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने काफी विनती की लेकिन आरोप है कि कौशिक और उसके घरवालों ने गालीगलौज व अभद्रता की। तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने आरोपी दूल्हे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story