भारत

शादी से ठीक पहले दूल्हे की पसंद बदली, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद हुआ ये...

jantaserishta.com
1 Feb 2022 9:56 PM IST
शादी से ठीक पहले दूल्हे की पसंद बदली,  हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद हुआ ये...
x
बड़ी खबर

अरवल: बिहार के अरवल में शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की निगरानी में सेना के जवान को शादी करनी पड़ी. दरअसल, हुआ यूं कि दूल्हे ने शादी से ठीक पहले अपनी पसंद बदल ली. फिर क्या था, मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. हालांकि बाद में शादी संपन्न हो गई.

अरवल में एक सेना के जवान को लड़की के परिजन ने शादी के लिए अपनी बेटियों की तस्वीर भेज दी. दरअसल, लड़की के परिवार वाले अपनी बड़ी बेटी की शादी सेना के जवान से करना चाह रहे थे. लेकिन उसने जब दोनों बहनों की तस्वीर एक साथ देखी, तो अपना फैसला बदल लिया. लड़के ने कहा कि वो बड़ी नहीं, बल्कि छोटी बहन से शादी करेगा. इसके बाद छोटी बहन से युवक की नजदीकियां बढ़ गईं. लेकिन जब शादी का मौका आया, तो दूल्हा छोटी बहन से भी शादी करने से इनकार करने लगा.
मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने सेना के जवान को शादी करने की नसीहत दी. उसके बाद पुलिस की निगरानी में दूल्हे की शादी महिला थाना के पास स्थित मंदिर में संपन्न कराई गई. लेकिन शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा एक बार फिर जिद पर अड़ गया कि वो दुल्हन को साथ लेकर नहीं जाएगा. उसके बाद पूरे मामले में दोबारा पुलिस को हस्तेक्षर करना पड़ा.
पुलिस और परिजनों ने जब दूल्हे को समझाया तब जाकर सेना के जवान ने किसी तरह छोटी बहन को अपनाया और उसे लेकर घर गया. महिला थाना पुलिस ने कहा कि दोनों परिवारों को समझा दिया गया है. कुछ गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story