भारत
सड़क पर दौड़ी 'खूनी' कार: दूल्हे की कार ने 7 को रौंदा, 2 महिलाओं की मौत
jantaserishta.com
7 April 2023 10:35 AM IST

x
विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई.
गोपालगंज (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब दूल्हे की कार बेकाबू हो गई और बारात देखने आए सात लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रहीं है।
पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीपुर गांव में सलीम मियां की बेटी के निकाह के लिए कुचायकोट थाने के भठवा गांव से बारात आई थी। बरात में दूल्हे की कार अचानक बेकाबू हो गई और बारात देखने आए लोगों को रौंद दिया। इस दौरान दरवाजे पर खड़े होकर बारात देख रही महिलाओं के बीच भगदड़ मच गई।
इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घायलों में तीन महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ही दूल्हा फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





