भारत
दूल्हे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा, दुल्हन को स्टेज से मारा धक्का
jantaserishta.com
14 May 2023 6:42 PM IST

x
DEMO PIC
सहेलियों के साथ आ रही दुल्हन को उसने स्टेज से उठाकर नीचे फेंक दिया।
तालग्राम: शादी समारोह में अक्सर वाद-विवाद की खबरें सुनने को मिल जाती है, लेकिन कन्नौज में आई बारात के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए। बारात आने के बाद जयमाल की रस्म शुरू हो गई थीं। जयमाल स्टेज पर दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे का माथा फिर गया। दूल्हे ने जयमाला के लिए लाई गई माला को भी तोड़ डाला। अपनी सहेलियों के साथ आ रही दुल्हन को उसने स्टेज से उठाकर नीचे फेंक दिया। गिरने से दुल्हन बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
मामला कन्नौज जिले का है। यहां इटावा के एक कस्बे से बारात आई थी। द्वारचार के बाद जयमाल की तैयारी होने लगी। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। दुल्हन सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची तभी दहेज में एसी न मिलने से नाराज दूल्हे ने वरमाला तोड़कर दुल्हन को स्टेज से नीचे फेंक दिया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में छिबरामऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने शराब पीकर रखी थी और स्टेज से उतर कर कार से चला गया।
दुल्हन के पिता ने बताया कि शादी में तय मुताबिक 10 लाख की नगदी, एक कार और दहेज का सारा सामान दिया था। वर पक्ष के लोगों का दहेज के प्रति लालच बढ़ता चला गया। कन्या पक्ष के लोगों ने बताया कि बेटी के स्वस्थ हो जाने के बाद शादी के सिलसिले में उससे बात करेंगे। अगर वो राजी हुई तो ही शादी करेंगे। इस बाबत थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





