भारत
बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, हवा में उड़ाए सिगरेट के छल्ले, हुआ ये एक्शन
jantaserishta.com
11 Jun 2026 5:42 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुरादाबाद: मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव में दूल्हे उस्मान ने अपने दोस्तों और बारातियों के साथ बुलडोजर पर सवार होकर अनोखी बारात निकाली. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे वायरल वीडियो में दूल्हा बुलडोजर पर बैठकर सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता और डीजे की धुन पर हुड़दंग मचाता दिखाई दे रहा हैबुलडोजर सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक इस स्टंट में एक दर्जन से अधिक बाराती चलते बुलडोजर पर खड़े होकर नाच रहे थे. इंस्पेक्टर कांठ ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जेसीबी गाड़ी की पहचान की और अब पुलिस उसका चालान काट रही है.
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा उस्मान अपने करीबी दोस्तों के साथ बुलडोजर के अगले हिस्से पर शान से बैठा नजर आ रहा है. एक वीडियो में वह हाथ में सिगरेट थामे कश खींचकर धुएं के छल्ले बनाता दिख रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में बुलडोजर पर ही डीजे की तेज धुन बज रही है, जिस पर दूल्हा और उसके साथी जमकर थिरक रहे हैं.
उमरी कला गांव से निकली इस बारात का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक दर्जन से अधिक बाराती बुलडोजर पर ऊपर तक चढ़कर मस्ती कर रहे हैं. कई लोगों ने इस तरह चलते हुए बुलडोजर पर खड़े होकर नाचने और हुड़दंग मचाने को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक बताया है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई. इस पूरे मामले पर जब इंस्पेक्टर कांठ से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि बारात में इस्तेमाल की गई इस जेसीबी गाड़ी की पूरी तरह से पहचान कर ली गई है. नियमों के उल्लंघन को लेकर अब इस गाड़ी के खिलाफ चालान की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





