
x
खुशी मातम में बदल गई.
खगड़िया: बिहार पुलिस भले ही हर्ष फायरिंग रोकने के लिए लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही हर्ष फायरिंग की घटना शनिवार की देर रात खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की ही मौत हो गई और निकाह की खुशी मातम में बदल गई। आरोपी फरार चल रहा है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना कुतुबपुर गांव की है। बताया गया कि कुतुबपुर गांव निवासी मोहम्मद इबरान के पुत्र मोहम्मद इरशाद की शादी पास के ही मोहम्मद अमजद आलम की पुत्री रुखसार खातून से तय हुई थी। इसके बाद शनिवार की रात तय समय के अनुसार दूल्हे और दुल्हन मंच पर बैठकर सभी रस्में निभा जा रहे थे। निकाह को लेकर पूरे घर में उत्साह था और लोग निकाह का इंतजार कर रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक, जो बारात में शामिल था, वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि उसने हर्ष में आसमान की ओर फायर किया, और जैसे ही दूसरी बार हथियार लोड कर फायर करने लगा, ट्रिगर दब गया और गोली सीधे दूल्हे के गले में जा धंसी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
घायल अवस्था में इलाज के लिए इरशाद को आनन-फानन में पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे पटना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाना के प्रभारी चंदन कुमार ने रविवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने प्रथम दृष्टया इसे हर्ष फायरिंग की घटना बताई। गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tagsबिहारहर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौतहर्ष फायरिंगBiharGroom killed in celebratory firingcelebratory firing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





