भारत

शादी के रस्मों के दौरान लैपटॉप इस्तेमाल करते रहा दूल्हा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
26 July 2021 12:14 PM IST
शादी के रस्मों के दौरान लैपटॉप इस्तेमाल करते रहा दूल्हा, देखें वीडियो
x

कोरोना महामारी ने लोगों के जीवन को पूरी तरह बदल दिया है. कार्यालय बंद हुए और वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू हो गया. घर पर काम के साथ जरूरी काम भी लोग निपटा रहे हैं. ऐसे में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा शादी के मंडप से काम कर रहा है.

इस वीडियो में दूल्हा शादी के रस्मों के दौरान लैपटॉप और मोबाइल लिए मंडप से कार्यालय का काम करता दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है, तो वहीं लोगों को यह वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है.
मंडप में बैठे पंडित जी मंत्र पढ़ते दिखाई दे रहे हैं और दूल्हा लैपटॉप पर काम करते हुए नजर आ रहा है. दूल्हा काम में इस तरह व्यस्त है, कि उसके आसपास क्या हो रहा, उसे पता ही नहीं चल रहा है. इसके बाद जब दूल्हे का काम खत्म हुआ, तो उसने शादी की रस्मों की ओर ध्यान दिया.
मंडप से कुछ दूर दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ बैठी दिख रही है. जब दुल्हन ने अपने दूल्हे का ये हाल देखा, तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाई. ये पूरा वीडियो किसी ने बना लिया, जो इंटरनेट पर डाल दिया.


दूल्हे को मंडप में काम करते हुए देखकर दुल्हन की हंसी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Jay-Raj Vijaysingh Deshmukh's नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.
वहीं यूजर्स द्वारा इस वीडियो पर रोमांचक कमेंट भी किए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि दूल्हा हनीमून पर जाने के लिए अपनी छुट्टियां बचा रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये आईटी इम्पलॉई होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story