भारत
दूल्हे की करंट लगने से मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां, चीत्कार से कांपा इलाका
jantaserishta.com
22 Feb 2023 10:15 AM IST

x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा कोहराम.
झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गई. शादी से पहले दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई. घटना खानपुर तहसील के ओदपुर गांव की है जहां दूल्हे की मौत के बाद परिवार और दुल्हन के घर कोहराम मच गया.
रिपोर्ट के मुताबिक 27 साल का बहादुर सिंह सुबह खेत पर पानी की मोटर बंद करने गया था. मोटर में करंट आने की वजह से बहादुर सिंह वहीं बेहोश हो गया और जब सुबह तक घर नहीं लौटा तो उसके भाई उसे देखने खेत में पहुंचा.
बहादुर सिंह ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा हुआ था जिसके बाद उसका भाई उसे तुरंत उठाकर कोटा जिले के सागोद सीएचसी लेकर गया जहां डाक्टर ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि उसकी शादी होने वाली थी और घर पर मेहमान भी पहुंच चुके थे.
बहादुर सिंह के परिजनों ने बताया कि बहादुर की शादी 22 फरवरी बुधवार को कोटा में खुशबू कुमारी मीणा नाम की युवती से होनी थी. शादी को लेकर दूल्हा-दुल्हन दोनों बहुत खुश थे.
दोनों घरों में शादी की जोरदार तैयारियां चल रही थी और सजावट के साथ ही निमंत्रण कार्ड भी बंट चुके थे. परिवार में बड़ा होने के कारण दूल्हा बहादुर सिंह की कई जिम्मेदारियां थी. दूल्हे के पिता की मौत 17 साल पहले ही हो चुकी है.
बहादुर सिंह दसवीं तक की पढाई कर चुका था और गांव में खेती का काम कर रहा था. उसका छोटा भाई रामविलास मीणा पढाई कर रहा है. जैसे ही बहादुर की मौत की खबर मिली दूल्हे के घर मे ही नहीं पूरे गांव मे सन्नाटा पसर गया. अब गांव में बारात की जगह बहादुर सिंह की अतिम संस्कार की तैयारी चल रही है.
Tagsझालावाड़झालावाड़ न्यूज़ झालावाड़ पुलिसदूल्हादुल्हनकरंटJhalawarJhalawar NewsJhalawar PoliceGroomBrideCurrent
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





