भारत

सात फेरे लेने के बाद दूल्हे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

jantaserishta.com
1 March 2024 6:28 AM GMT
सात फेरे लेने के बाद दूल्हे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
x
बदायूं: बदायूं के बिसौली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात फेरे लेकर घर लौट रहे दूल्हे की बाइक अनियंत्रित होकर आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। भयावह हादसे में दूल्हे के शरीर के दो टुकड़े हो गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी दूल्हे की मां भी घायल हो गई। हादसा बिसौली में बुधवार पुलिस चौकी के समीप हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (25) की शादी गुरुवार को बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई जितेंद्र ने जलालपुर गांव की युवती के साथ सात फेरे लिए थे।
शादी होने के बाद जितेंद्र अनारदेई को बाइक से लेकर घर जा रहा था। वहीं, दुल्हन भी दूसरी बाइक से अपने घर के लिए जा रही थी। इसी दौरान बिसौली में इस्लामनगर- कुठौली मार्ग पर जितेंद्र की बाइक अनियंत्रित हो गई और वहां से गुजर रहे आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इससे जितेंद्र भी बाइक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली के हिच वाले हिस्से में फंस गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक की मां अनारदेई घायल हो गई।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र बंधन में बंधे मृतक जितेंद्र की पत्नी प्रियंका तीन माह बाद आषाढ़ माह में गौने की विदा के बाद ससुराल जाती। पति के हादसे में मौत के बाद उसकी सारी खुशियां और सुनहरे स्वप्न मातम में बदल गए। दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया। जिन आंगन में ढोलक की थाप सुनाई देती वहां रोने चीखने की आवाज सुनाई दे रही है। चंद घंटों में ही प्रियंका विवाह बंधन में बंधने के बाद ही विधवा हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी प्रियंका पुत्री अमर सिंह जाटव की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निठाया निवासी जसवंत जाटव के पुत्र जितेंद्र के साथ हुई थी। विवाह की रस्म आज नगर के मदन लाल इंटर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दोनों नवयुगल की शादी की रस्म अदायगी हुई। वहीं दोनों परिवारों में बैंडबाजे दावत के साथ गौने की विदा की रस्म अदायगी आषाढ़ जून माह में होने की रजामंदी हो गई थी।
इसलिए सामूहिक विवाह में विवाह की रस्म के बाद दूल्हा जितेंद्र अपने गांव चांदपुर निठाया के लिए और दुल्हन अपने गांव जलालपुर के लिए प्रस्थान कर गई। काल के क्रूर हाथों ने बिल्सी इस्लामनगर मार्ग पर बुधबाजर पुलिस चौकी से बंद कदम दूर एक दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में मृतक दूल्हा जितेंद्र बाइक आलू से भरे ट्रैक्टर औ चकनाचूर हो गई। जिससे बाइक सवार दुल्हा जितेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूल्हे जितेंद्र की मां अनारदेई घायल हो गई। जैसे ही इस घटना की सूचना प्रियंका और परिवार को लगी तो वह पछाड़ खाकर गिर गई। घर के आंगन में मंगल गीत में ढोलक की थाप रुक गई और कोहराम शुरू हो गया।
Next Story