भारत

शादी के कुछ घंटों बाद दूल्हे ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
12 Feb 2023 6:02 PM IST
शादी के कुछ घंटों बाद दूल्हे ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
परिजनों में शोक की लहर
प्रयागराज। जिले के बारा थाना क्षेत्र के ग्राम असरवई में एक युवक ने शादी के कुछ घंटों बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लड़की के पिता, माता सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि मृतक रामेश्वर बिंद 21 वर्ष ग्राम असरवई का रहने वाला था। मृतक का ग्राम लोहगरा केवटान की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लड़की के परिवार वाले युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे। युवक विवाह करने से इंकार कर रहा था। मामला बारा पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया। समझौते के तहत युवक को उस लड़की से विवाह करना पड़ा। दोनों के परिजनों की उपस्थिति में बारा थाना परिसर के मंदिर में दोनों का विवाह शुक्रवार रात संपन्न हो गया। उसके बाद शनिवार की भोर में युवक ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर लिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story