भारत

किराना व्यापारी की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
16 Sept 2023 5:58 PM IST
किराना व्यापारी की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, जांच में जुटी पुलिस
x
लुधियाना। जगराओं में होलसेल किराना व्यापारी को गोली लगने की घटना सामने आई है। इस दौरान गोली व्यापारी के पैर में लगी जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। घायल व्यापारी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है जिसकी किराना की होलसेल दुकान संत राम विजय कुमार के नाम से जगराओं के नेहरू मार्केट स्थित है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार घर से दुकान पर जा रहा था इस दौरान उसके हाथ से लाइसेंसी पिस्टल नीचे गिर गई और उससे फायर हो गया। जोकि उसके पैर में लग गई है। उसने बताया कि उसे अर्श डल्ला से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है और फिरौती की मांग की गई थी। जिसके चलते उसने लाइसेंसी पिस्टल व गनमैन पुलिस मुहैया करवाया हुआ है। आगे उसने बताया कि जब पिस्टल उसके हाथ से गिरी तब गोली चलने की आवाज आई लेकिन पता ही नहीं चला गोली कहां चली है। इसके बाद जब उसके पैर से खून निकलने लगा तब जाकर उसे पता चला कि गोली उसके पैर में लगी है। इसके बाद लोगों ने उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
Next Story