भारत

स्वच्छ पानी की बर्बादी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने एसके बिल्डर्स पर लगाया दो लाख का जुर्माना

jantaserishta.com
24 Nov 2022 4:43 PM IST
स्वच्छ पानी की बर्बादी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने एसके बिल्डर्स पर लगाया दो लाख का जुर्माना
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर ईटा वन में स्वच्छ पानी की बर्बादी होने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने एसके बिल्डर्स पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नकलूप पर कार्यरत कर्मचारी की लापरवाही के चलते स्वच्छ जल का नुकसान हुआ। प्राधिकरण ने फर्म को दोबारा ऐसी गलती होने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि सेक्टर ईटा वन में 22 नवंबर को अपर जलाशय व 23 नवंबर को भूमिगत जलाशय के ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर बहने की सूचना मिली। जल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया। नलकूप पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही के चलते ओवरफ्लो होने के कारण पानी बर्बाद होने की बात सामने आई, जिसके चलते प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से एसके बिल्डर्स नाम की फर्म पर दो दिन पानी बर्बाद करने के कारण एक-एक लाख (कुल दो लाख) रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की यह रकम फर्म को होने वाले भुगतान में से कटौती कर की जाएगी। साथ ही उसे चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसी गल्ती हुई तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story