
x
पाकिस्तानी गैंगस्टर पर चार्जशीट
Delhi दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल पंजाब के जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इनमें पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी भी शामिल है। एनआईए ने दिसंबर 2025 में यह मामला पंजाब पुलिस से अपने हाथ में लिया था। एजेंसी ने विशेष अदालत में दाखिल पूरक चार्जशीट में शहजाद को फरार आरोपी बताया है। दूसरे आरोपी दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपान राणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों पर यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस 2023 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
पंजाब पुलिस ने इस मामले में मार्च 2025 में केस दर्ज किया था और अपनी जांच में पहले ही 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। यह हमला 16 मार्च 2025 की सुबह जालंधर जिले के रायपुर रसूलपुर गांव में स्थित रोजर संधू के घर पर किया गया था। एनआईए की जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी ने विदेश में बैठकर इस हमले की साजिश रची थी। यह एक बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था, जो भारत में टारगेट किलिंग, भर्ती और हथियारों की तस्करी में शामिल है। शहजाद ने हमले को अंजाम देने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार का इस्तेमाल किया।
जांच में यह भी पता चला कि दीपेंद्र इस मामले में मुख्य स्थानीय सहयोगी था। उसने हमलावरों को जरूरी मदद और संसाधन उपलब्ध कराए और अवैध हथियारों व विस्फोटकों के इस्तेमाल में भी शामिल था। इस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शहजाद सहित 7 आरोपी अभी भी फरार हैं। एनआईए फरार आरोपियों की तलाश और इस साजिश से जुड़े अन्य आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए है।
Tagsएनआईए चार्जशीटजालंधर ग्रेनेड हमलाशहजाद भट्टीरोजर संधू केसपंजाब आतंकी साजिशदीपेंद्र राणा गिरफ्तारयूएपीए मामलाभारत सुरक्षा एजेंसीटारगेट किलिंग नेटवर्कNIA chargesheetJalandhar grenade attackShahzad BhattiRoger Sandhu casePunjab terror plotDeepender Rana arrestedUAPA caseIndia security agencytarget killing networkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





