भारत

पूर्व मंत्री के घर ग्रेनेड से हमला, CCTV फुटेज के जरिए हमलवारों की तलाश जारी

Nil dhankar
8 April 2025 6:32 AM IST
पूर्व मंत्री के घर ग्रेनेड से हमला, CCTV फुटेज के जरिए हमलवारों की तलाश जारी
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। पंजाब में फिर बम फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस बार अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर को निशाना बनाया है। हालांकि, इस विस्फोट में नेता को चोट नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पुलिस को अलर्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। खास बात है कि घटनास्थल से पुलिस स्टेशन कुछ ही मीटर की दूरी पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह 1 बजे घटी है। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा, 'रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है...हम CCTV पर भी नजर रख रहे हैं...फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और...।'

द ट्रिब्यून के अनुसार, पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड कालिया के घर के गेट के पास गिरा। इस घटना में घर में प्रवेश के पास बना एक दरवाजा टूट गया। CCTV फुटेज से पता चला है कि हमलावर ई-रिक्शा से आए थे और हमला कर उसी वाहन में बैठकर भाग गए। घटना के तुरंत बाद ही मौके पर फॉरेंसिक और पुलिस की टीम पहुंच गई थी।

Next Story
null