भारत

JK BREAKING: श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड अटैक, आतंकी हमलें में 10 लोग घायल

jantaserishta.com
6 March 2022 5:00 PM IST
JK BREAKING: श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड अटैक, आतंकी हमलें में 10 लोग घायल
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकी हमला हुआ है. श्रीनगर के लाल चौक के अमीरा कडाल इलाके में रविवार को ग्रेनेड अटैक हुआ है. इस हमले में 10 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है.

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के लाल चौक में एक संदिग्ध आतंकी ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. आतंकी ने पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त दस्ते को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया. सेंट्रल कश्मीर के श्रीनगर जिले में हुए इस हमले में 10 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त दस्ते पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में 10 लोग घायल हो गए. इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story