
x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
बहराइच: यूपी के बहराइच में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी इसी वर्ष जुलाई में मुस्लिम रीति रिवाज से हैसियत से अधिक दान दहेज के साथ निकाह हुआ। पति व ससुराल वालों ने पांच लाख नकदी अतिरिक्त दहेज के रूप में मांगी। न दिए जाने पर युवती का मारपीट उत्पीड़न शुरू हो गया। दहेज के लालच में ससुराल वालों ने हदें ही पार कर डालीं। पति को भी उस पर तरस नहीं आया उसने भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति ने अब उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने मायके में पनाह लेकर जिला महिला थाने में उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध व तीन तलाक अधिनियम में पति, जेठ जेठानी सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
नगर कोतवाली के कासिमपुरा निवासिनी तंजीम फातिमा पुत्री मोहम्मद वासी का निकाह इसी वर्ष पांच जुलाई को गोंडा जिले के नगर कोतवाली के मेवातियान निकट जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद नासिर के साथ हुआ था। शादी में लगभग पांच लाख के जेवर व फ्लेट खरीदने को दस लाख नकदी दी गई थी। शादी के कुछ दिनों बाद मायके से पांच लाख नगदी अतिरिक्त दहेज के रूप में लाए जाने की मांग उठी। गाली गलौज मारपीट कर उत्पीड़न आम बात हो गई। उसे शहर से दिल्ली, वहां से गोंडा ले जाया गया। वहां भी दहेज न मिलने पर धमकाने, घर से भगाने की नसीहत दी गई। 16 सितम्बर को उसे घर से भगा दिया गया। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मायके में शरण लेकर जिला महिला थाने में पहुंच कर प्रकरण की तहरीर दी। इस मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





