भारत

दहेज का लालच: पति ने हाथ-पैर को बांधकर पत्नी का सिर मुंडवाया, फिर...

jantaserishta.com
16 July 2021 2:50 PM IST
दहेज का लालच: पति ने हाथ-पैर को बांधकर पत्नी का सिर मुंडवाया, फिर...
x
आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) में एक पति ने दहेज (Dowry) के लिए अपनी पत्नी (Wife) के साथ मारपीट (assault) की, फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और उसका सिर मुंडवा (shave the head) दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नेपाल के रहने वाले अमजद अली ने अपनी बेटी बसीरुन की शादी करीब 5 साल पहले बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम समोखन निवासी साजिद साईं के साथ की थी. आरोप है कि साजिश शुरू से ही दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित कर रहा था. अमजद अली ने बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग थी.
अमजद अली ने कहा कि मांग ना पूरी कर पाने के कारण उसकी बेटी को 5 सालों से लगातार यातनाएं दी जा रही हैं. कई बार समझौता कराकर वह बेटी को लाकर उसके ससुराल छोड़ गए, लेकिन अब तो उसके पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी. उन्होंने बताया कि उसकी बेटी को पहले मार पीट कर यातनाएं दी, फिर उसके सिर को मुंडा दिया गया.
वहीं, पीड़ित महिला ने बताया कि वह इंसाफ के लिए थाने गई लेकिन उसे वहां इंसाफ नहीं मिल सका, उसकी पीड़ा को ठीक से सुने बिना उसे और उसके पिता को बैरंग वापस कर दिया गया. अब उसने इंसाफ के लिए पुलिस अधीक्षक की चौखट पर दस्तक दी. इस मामले पुलिस क्षेत्राधिकारी जंगबहादुर यादव ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story