
लुधियाना: लुधियाना में बुधवार को वायुसेना के रिटायर्ड अफसर भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुष्पिंदर कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है। 66 साल के भूपिंदर और उनकी 62 वर्षीय पत्नी की हत्या उनके बेटे ने ही कराई थी। बुधवार को दोनों का कत्ल हो गया था। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि दंपति के बेटे हरमीत उर्फ मनी ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को ढाई लाख रुपये और नौकरी देने का लालच देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि मनी अपने पिता की संपत्ति और कारोबार को हथियाना चाहता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





