भारत

पिता के पेंशन और संपत्ति का लालच, दो भाइयों की गई जान

jantaserishta.com
16 Dec 2024 6:08 PM IST
पिता के पेंशन और संपत्ति का लालच, दो भाइयों की गई जान
x

सांकेतिक तस्वीर

सनसनीखेज वारदात से फैली सनसनी.
पालनाडु: आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. एक महिला ने पिता के पेंशन और संपत्ति पर कब्जे के लिए अपने ही दो भाइयों की हत्या कर दी. घटना नेकरिकल्लू गांव में हुई जहां 28 साल की महिला ने अपने दो भाइयों को मौत के घाट उतार दिया और शव को भी ठिकाने लगा दिया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के एसपी के. श्रीनिवास राव ने बताया कि आरोपी महिला को डर था कि उसके भाई पिता की संपत्ति और पेंशन पर कब्जा कर लेंगे इसलिए उसने इसका लाभ लेने के लिए अपने दोनों भाइयों का कत्ल कर दिया. आरोपी महिला कृष्णवेनी ने पहले अपने भाइयों को शराब पिलाई और फिर दुपट्टे से उनका गला घोंट दिया. मृतकों में बड़े भाई गोपी कृष्णा (32), एक पुलिस कांस्टेबल थे. छोटे भाई की उम्र 26 साल थी.
पुलिस के अनुसार, कृष्णवेनी को डर था कि उसके दोनों भाई पिता की पेंशन, मकान और जमीन पर कब्जा कर लेंगे. इसी कारण उसने पहले 26 नवंबर को छोटे भाई और फिर 10 दिसंबर को बड़े भाई की हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपी ने शवों को नहर में फेंक दिया. इस काम में उसने अपने चचेरे भाइयों की मदद ली और शवों को दोपहिया वाहन पर ले जाकर ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच तेज कर दी है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है और लोग इसे भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला अपराध बता रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story