भारत

Greater Noida: 14वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, आखिर क्या है वजह, पुलिस की जांच जारी

Nil dhankar
20 July 2021 11:55 PM IST
Greater Noida: 14वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, आखिर क्या है वजह, पुलिस की जांच जारी
x
घटना ग्रेटर नोएडा की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी की है. इसी सोसायटी के एक घर में महिला हेल्पर के तौर पर काम करती थी. यहीं मंगलवार को अचानक महिला 14वीं मंजिल से नीचे गिर गई

घटना ग्रेटर नोएडा की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी की है. इसी सोसायटी के एक घर में महिला हेल्पर के तौर पर काम करती थी. यहीं मंगलवार को अचानक महिला 14वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. महिला एक घर में हेल्पर का काम करती थी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब छानबीन की जा रही है कि ये हादसा था या फिर महिला ने आत्महत्या की. फिलहाल महिला के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.
घटना ग्रेटर नोएडा की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी की है. इसी सोसायटी के एक घर में महिला हेल्पर के तौर पर काम करती थी. यहीं मंगलवार को अचानक महिला 14वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
महिला जिस घर में काम करती थी, उसकी महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. बिसरख पुलिस थाना ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है कि महिला उस घर में काफी लंबे वक्त से काम कर रही थी. वो वहां हेल्पर के तौर पर रहती थी. मंगलवार की दोपहर अचानक महिला 14वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये महज एक हादसा था या फिर महिला ने आत्महत्या के इरादे से 14वीं मंजिल से छलांग लगाई. पुलिस हर एंगल से इस हादसे की जांच में जुट गई है. साथ ही महिला के परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.Live TV
Next Story