
x
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर को थाना बिसरख पुलिस एटीएस चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी पर्थला की तरफ से एक एलएलपी मोटरसाइकिल एफजेड-5 पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह पुलिस टीम को देखकर यू टर्न लेकर तेजी से हिंडन पुस्ता की तरफ भागने लगा।
पुलिस टीम ने उसका पीछा किया गया। भागने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
उसकी पहचान रिजवान उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने विजय नगर, गाजियाबाद क्षेत्र से एक चेन छीनी थी। उसे बेचकर कुछ रुपये उसने खर्च कर दिए और पांच हजार रुपये बचे हुए थे जो बरामद हुए हैं।
मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस संबंध में थाना सेक्टर-63 में मामला दर्ज है। बदमाश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के दो दर्जन से अधिक मुकदमे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर, तथा दिल्ली में दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





