भारत

ग्रेटर नोएडा: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल बरामद

jantaserishta.com
21 Feb 2025 5:48 PM IST
ग्रेटर नोएडा: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल बरामद
x
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना की पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों पर एक व्यक्ति पर गोली चलाने और मारपीट करने का आरोप था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इन्होंने गाड़ी से धूल उड़ाने से मना करने पर एक दुकानदार से मारपीट की थी और गोली चलाई थी।
पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी को थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम सरकपुर में मारपीट और गोली चलाने की एक घटना सामने आई थी। घटना के समय सागर नामक व्यक्ति अपनी दुकान के पास खड़ा था, तभी लक्की अपनी गाड़ी से गांव जा रहा था।
गाड़ी से धूल उड़ने को लेकर सागर और विनोद के बीच गाली-गलौज हो गई। इसके बाद, लक्की, विनोद, सुभाष, जयप्रकाश उर्फ कालिया और वरुण ने मिलकर सागर के साथ मारपीट की। वहीं, लक्की ने पिस्टल से सागर पर गोली चला दी, जो सागर के पेट में लग गई।
सागर के परिजनों की तहरीर के आधार पर दनकौर थाने में मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपनीय सूचना पर अभियुक्तों लक्की और वरुण को सलारपुर अंडरपास के पास चपरगढ़ जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामले में फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story