भारत

दो तस्कर गिरफ्तार, 1.75 करोड़ का गांजा बरामद

jantaserishta.com
8 March 2024 6:34 PM IST
दो तस्कर गिरफ्तार, 1.75 करोड़ का गांजा बरामद
x

दो तस्कर गिरफ्तार, 1.75 करोड़ का गांजा बरामद

गांजे के साथ तीन मोबाइल फोन, 4,170 रुपए, एक कैंटर समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने 3 क्विंटल, 51 किग्रा गांजे को जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.75 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
टीम ने हरीश कुमार उर्फ अंकुर और हिमांशु उर्फ कमल को गांजे की बड़ी खेप के साथ सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों शातिर बागपत के रहने वाले हैं। दोनों काफी समय से गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ तीन मोबाइल फोन, 4,170 रुपए, एक कैंटर समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाला शातिर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक फर्स्ट थाना पुलिस ने लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
आरोपी अपने गैंग के साथ मिलकर लोगों को लिफ्ट देकर उनसे मारपीट करके लूटपाट करता था। फिर, पीड़ित को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो जाता था। पकड़े गए शातिर पर अलग-अलग थानों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मनोज को दनकौर रोड के बूढ़ा घरबरा कट के पास से एक अवैध असलहा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 15,000 का इनाम भी घोषित था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story