भारत
एसएचओ की पत्नी ने झाडिय़ों में मिली नवजात को दूध पिलाया, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
24 Dec 2022 5:00 PM IST

x
फोटो सोशल मीडिया
झाड़ियों में ठंड में छोड़ दिया था।
नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में थाना प्रभारी की पत्नी ने नॉलेज पार्क इलाके में झाड़ियों में मिले एक शिशु को दूध पिलाया। शिशु को कपड़े में लपेट कर उसके माता-पिता ने 20 दिसंबर को शारदा अस्पताल के पास झाड़ियों में ठंड में छोड़ दिया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नवजात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा, उसे पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां एसएचओ की पत्नी ज्योति सिंह ने स्वेच्छा से उसे स्तनपान कराने की इच्छा जताई। बच्ची भूखी थी और हम जानते थे कि बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं दिया जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है। पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जिसने उसे छोड़ा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





