भारत
ग्रेटर नोएडा वासियों को मिलेगी सौगात, सेक्टरों व गांवों में बन रहे हैं 16 सामुदायिक केंद्र
jantaserishta.com
4 July 2025 3:13 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के 16 सेक्टरों व गांवों के निवासियों को सामुदायिक केंद्र की सौगात जल्द मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर इन 16 सेक्टरों व गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 12 का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि 4 सामुदायिक केंद्रों का निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी है।
इन सभी सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र नहीं हैं वहां नए सामुदायिक केंद्र बनाए जाएं। साथ ही जहां ऐसे केंद्र जर्जर हालत में हैं, तो उनकी मरम्मत कराएं।
सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग 12 सेक्टरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करा रहा है। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि ये सामुदायिक केंद्र सेक्टर ओमीक्राॅन वन ए, ज्यू वन, ज्यू टू, ज्यू थ्री, ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई वन, स्वर्णनगरी और चिपियाना बुजुर्ग में बन रहे हैं। इस साल के अंत तक ये सभी बन जाएंगे, जबकि सेक्टर-3, सिरसा, डाढ़ा और लुक्सर में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इनमें से आधे सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है।
ये सामुदायिक केंद्र दो मंजिला बन रहे हैं। ग्राउंड तल पर लाॅबी, पार्टी हाॅल, किचन, स्टोर, एक रूम और लेडीज व जेंट्स टॉयलेट और प्रथम तल पर लाॅबी, लाइब्रेरी और लेडीज व जेंट्स टॉयलेट की सुविधा होगी। इसके अलावा हर सामुदायिक केंद्र में लगभग 50 वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था होगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इन सामुदायिक केंद्रों का निर्माण तय समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सेक्टरवासियों को जल्द सामुदायिक केंद्र की सुविधा दी जा सकी। उन्हें किसी आयोजन के लिए परेशान न होना पड़े।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





