भारत

थाने से फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित, VIDEO

jantaserishta.com
6 Jan 2023 9:13 AM IST
थाने से फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित, VIDEO
x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना ईकोटेक 3 से फरार हुआ बदमाश राजीव उर्फ राका पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया था और उसके फरार होने पर पुलिस ने छह पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए थे। जानकारी के मुताबिक, थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस व पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए राका पुत्र रविकरण निवासी ग्राम खेड़ी थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर थाने लाया जा रहा था। डी पार्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत 130 मीटर रोड की सर्विस रोड में पुलिस पार्टी से राका ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने पर घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल राका को अस्पताल भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story