भारत

ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी की बिजली काटी गई, 1.76 करोड़ बकाया नहीं चुकाने पर कार्रवाई

jantaserishta.com
30 Jun 2025 3:20 PM IST
ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी की बिजली काटी गई, 1.76 करोड़ बकाया नहीं चुकाने पर कार्रवाई
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज-1 की सोसाइटी में रह रहे सैकड़ों परिवारों को सोमवार सुबह से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे सोसाइटी की बिजली काट दी गई है। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण नेशनल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) ने यह कार्रवाई की है।
एनपीसीएल अधिकारियों के अनुसार, सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी पर कुल 1.76 करोड़ रुपए का बकाया है, जिसमें 1.26 करोड़ से अधिक की राशि एक साल से भी ज्यादा समय से लंबित है। वहीं, अप्रैल 2025 से अब तक के लगभग 50 लाख रुपए भी नहीं चुकाए गए हैं। कई बार नोटिस भेजने और चेतावनियों के बावजूद जब बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो एनपीसीएल ने सख्त कदम उठाते हुए बिजली काट दी।
एनपीसीएल प्रवक्ता के अनुसार, "सोसाइटी को पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी। यहां तक कि अंतिम नोटिस भी बीते सप्ताह दिया गया था, जिसमें साफ उल्लेख किया गया था कि यदि बकाया राशि तत्काल प्रभाव से नहीं चुकाई गई तो बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी।"
बिजली कटने से सोसाइटी के निवासी बेहद परेशान हैं। पानी की आपूर्ति, लिफ्ट, सुरक्षा उपकरण और अन्य दैनिक जरूरतों पर सीधा असर पड़ा है। कई वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल समय पर भरने के लिए उन्होंने मेंटेनेंस एजेंसी को नियमित भुगतान किया है, लेकिन एजेंसी की लापरवाही और अनियमितता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। निवासियों ने मांग की है कि जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और बिजली जल्द से जल्द बहाल की जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story