भारत

Greater Noida: ग्रेनो में ई-वेस्ट प्रोसेसिंग को लेकर पांच कंपनियों ने बनाई योजना

Admindelhi1
3 Jun 2025 5:01 PM IST
Greater Noida: ग्रेनो में ई-वेस्ट प्रोसेसिंग को लेकर पांच कंपनियों ने बनाई योजना
x
"ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण घरेलू कचरे के साथ अब ई-वेस्ट को भी सही तरीके से प्रोसेस कराने के प्रयास में जुटा"

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर में ई-वेस्ट यानी पुराने व अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के वैज्ञानिक निस्तारण की दिशा में बड़ी पहल कर रहा है। इस कार्य के लिए प्राधिकरण ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया था, जिसमें पांच कंपनियों ने रुचि दिखाई है। कल (सोमवार) इन कंपनियों ने प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) में हिस्सा लिया। अब प्राधिकरण इन्हें सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

सूचीबद्ध होने के बाद ग्रेटर नोएडा के निवासी अपने पुराने लैपटॉप, मोबाइल फोन, चार्जर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण इन कंपनियों को दे सकेंगे और इसके बदले में उन्हें निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान भी मिलेगा। प्राधिकरण की ओर से इन दरों को तय किया जाएगा और सभी संबंधित विवरण, जैसे कंपनियों की जानकारी व संपर्क नंबर, आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण घरेलू कचरे के साथ अब ई-वेस्ट को भी सही तरीके से प्रोसेस कराने के प्रयास में जुटा है, ताकि पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव को रोका जा सके। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह प्रक्रिया शुग्रेटर नोएडा प्राधिकरण घरेलू कचरे के साथ अब ई-वेस्ट को भी सही तरीके से प्रोसेस कराने के प्रयास में जुटारू की थी। सोमवार को हुई बैठक में प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह और प्रबंधक संध्या सिंह मौजूद रहे।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि प्रस्तुतिकरण के आधार पर उपयुक्त कंपनियों को अनुबंधित किया जाएगा, जो शहर से ई-वेस्ट एकत्र कर अपने प्लांट्स में उसका वैज्ञानिक निस्तारण करेंगी। सूचीबद्ध कंपनियों की जानकारी, दरें और संपर्क विवरण जल्द ही प्राधिकरण की वेबसाइट व हेल्पलाइन पर साझा किए जाएंगे, ताकि आम लोग इस सुविधा का लाभ ले सकें।

प्राधिकरण इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इसके पूरा होते ही ग्रेटर नोएडा के नागरिक अपने ई-वेस्ट का सुरक्षित और लाभकारी निस्तारण करा सकेंगे, जिससे शहर की स्वच्छता और पर्यावरण दोनों को मजबूती मिलेगी।

Next Story