भारत

प्लाजा में लगी आग: पांचवी मंजिल से कूदा शख्स, देखें भयानक नजारा

jantaserishta.com
13 July 2023 2:28 PM IST
प्लाजा में लगी आग: पांचवी मंजिल से कूदा शख्स, देखें भयानक नजारा
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें कुछ लोग पांचवी मंजिल से नीचे कूदते हुए दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति पांचवी मंजिल से कूद गया, उसका भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि उसे काफी चोट भी लगी है।
बताया जा रहा है कि उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी तेज चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और बिसरख कोतवाली की पुलिस टीम भी पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। आग बहुत ज्यादा भीषण नहीं है। लेकिन, प्लाजा के अंदर धुआं भर जाने से लोगों का दम घुट रहा है और लोग नीचे भी नहीं उतर पा रहे। इसीलिए पांचवी मंजिल से लोगों के कूदने की सूचना मिली है।
फिलहाल मौके पर पहुंची टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी यह बता पाना काफी मुश्किल है कि प्लाजा के अंदर कितने लोग मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जो लोग भी अंदर फंसे हैं, उनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story