भारत

बेजुबानों पर अत्याचार जारी, मानवता को शर्मसार करती ये खबर

jantaserishta.com
9 March 2023 8:06 AM IST
बेजुबानों पर अत्याचार जारी, मानवता को शर्मसार करती ये खबर
x
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में एक कुत्ते को पीट-पीटकर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है और सोसाइटी के तीन से चार गाडरें और सोसाइटी के वेलफेयर एसोसिएशन के मेंबर को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। 6 मार्च को ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके मुताबिक एक महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सोसायटी में रहने वाले एक सी जॉब जिसकी वह और उनके कुछ साथी देखभाल किया करते थे और फिटिंग किया करते थे, उसको बीते 4 मार्च को सोसाइटी के गार्ड लोगों ने पीट-पीटकर बुरी तरीके से मार डाला और उसकी बॉडी को गायब कर दिया सारा काम उन्होंने एडबल्यूएचओ के पदाधिकारियों के कहने पर किया है। इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना बीटा-2 पर मुअस 117/23 धारा 429, 120 बी, 34 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम अज्ञात दर्ज किया जा चुका है, इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अज्ञात व्यक्तियों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story