भारत

कार से 30 लाख से ज्यादा बरामद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 Jun 2023 8:53 AM IST
कार से 30 लाख से ज्यादा बरामद, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

आयकर विभाग की टीम कर रही जांच.
ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान एक कार से 37 लाख रुपये बरामद किए। इस कार में पति पत्नी दोनों सवार थे। पुलिस ने आयकर विभाग को मौके पर बुलाकर जांच सौंप दी है। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बीटा 2 थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। थाने के चूहडपुर अंडरपास पर बीटा-2 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जितेश तलवार पुत्र प्रदीप तलवार निवासी कृष्णानगर दिल्ली अपनी पत्नि के साथ गाडी एक्सयूवी 500 से पंजाब जा रहे थे। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर चेकिंग के दौरान इनकी गाड़ी में 37 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी ने बताया कि यह पैसा उन्हें एक प्लॉट के सौदा से मिले हैं। फिलहाल इस मामले की पुलिस और आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story