भारत

1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 35 से ज्यादा मामलों में था आरोपी

jantaserishta.com
2 Jan 2023 8:33 AM IST
1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 35 से ज्यादा मामलों में था आरोपी
x
बड़ा एक्शन.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर में रविवार को एसटीएफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिसरख पुलिस की टीम के साथ थाना बिसरख गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बदमाश पर लूट, हत्या और डकैती के 35 से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी कपिल पुत्र कृपाल बसी, थाना खेकड़ा बागपत के रूप में हुई है। इस पर दोहरे हत्या के अभियोग में बागपत से एक लाख का इनाम घोषित था। इस पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर घटनाओं के 35 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी योगेश भदोड़ा का शार्प शूटर रहा है। बाद में यह सुनील राठी गैंग से जुड़ गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story