भारत
बड़ी खुशखबरी! Aadhaar Card में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? अब घर बैठे होगा काम, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
jantaserishta.com
28 Nov 2025 3:50 PM IST

x
नई दिल्ली: Aadhaar Card पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब आधार सेंटर, पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी. अब आधार कार्ड होल्डर्स घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे.
दरअसल, हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने न्यू Aadhaar App को लॉन्च किया है, जो अपने आप में बेहद ही खास है. इस ऐप की मदद से आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को आसानी से बदला जा सकता है.
न्यू आधार ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स आसानी से अपना नया नंबर अपडेट कर सकते हैं. न्यू आधार ऐप पर लिस्टेड डिटेल्स में प्रोसेसिंग टाइम, फीस और अन्य शर्तों के बारे में बताया गया है.
न्यू आधार ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में इंस्टॉल किया जा सकता है. इसके बाद ऐप में आधार कार्ड की डिटेल्स के साथ लॉगइन करें. लॉगइन प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद ऐप के फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे.
न्यू आधार ऐप ओपेन करने के बाद यूजर्स को मोबाइल स्क्रीन से नीचे से टॉप पर स्वाइप करना होगा.इसके बाद स्क्रीन पर शेयर आईडी और स्कैन क्यूआर के ऑप्शन टॉप पर नजर आने लगेंगे, जैसे ऊपर की फोटो में देख सकते हैं. नीचे की तरफ सर्विस के पास 'अपडेट माय आधार' और 'माय कॉन्टैक्ट' का ऑप्शन मिलेगा.
Update my Aadhaar पर क्लिक करें, जिसके बाद ये चार ऑप्शन दिखाई देंगे.
सबसे ऊपर मोबाइल नंबर अपडेट.
दूसरे नंबर पर एड्रेस अपडेट .
तीसरे नंबर पर नाम अपडेट .
चौथे नंबर पर ईमेल अपडेट है .
स्क्रीन पर नजर आएंगी फीस, प्रोसेसिंग टाइम और जरूरी डिटेल्स
Mobile Number Update पर क्लिक करें. इसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट में लगने वाला समय प्रोसेसिंग फीस, रिक्वायरमेंट्स और स्टेप्स के बारे में बताया है. कॉन्टीन्यू पर क्लिक करके आगे बढ़ें.
आधार कार्ड होल्डर्स के पास दोनों नंबर होना जरूरी
कॉन्टीन्यू पर क्लिक करने के बाद ऊपर की तरफ मौजूदा रजिस्टर्ड नंबर दिखाई देगा. इसके बाद यूजर्स को नीचे की तरफ न्यू मोबाइल नंबर एंटर करना होगा. नंबर को वेरिफाई करने के लिए OTP भेजा जाएगा. प्रोसेस को पूरा कर लें. इसके बाद आपका नंबर सफलतापूर्वक बदल दिया जाएगा.
Tagsआधार कार्डआधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेटआधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेटAadhar CardAadhar Card Registered Mobile Number UpdateAadhar Card Mobile Number Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





