भारत

गौ सेवा आयोग का बजट 10 गुना बढ़ाने पर गौभक्त मुख्यमंत्री का आभार: श्रवण कुमार गर्ग

Shantanu Roy
23 Feb 2023 6:53 PM GMT
गौ सेवा आयोग का बजट 10 गुना बढ़ाने पर गौभक्त मुख्यमंत्री का आभार:  श्रवण कुमार गर्ग
x
चंडीगढ़। हरियाणा के गौ भक्त मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में गौ कल्याण, गौ संवर्धन, गाय माता की रक्षा के लिए बजट में बढ़ोतरी करने के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने गौ सेवा आयोग का बजट दस गुणा करने पर प्रदेश के लाखों गौभक्तों की और से धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं एक गौ भक्त हैं। प्रदेश के गौ भक्तों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार एक सच्ची गौभक्त सरकार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बजट के द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों को साथ जोड़ने का प्रयास किया है। यह बजट आमजन कल्याण के साथ साथ गोवंश कल्याण का बजट है। गोवर्धन योजना से गौ सेवा कर के नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे यानी गोवर्धन योजना युवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि इस योजना से युवाओं में गौ भक्ति भावना ओतप्रोत होगी। इसके साथ साथ युवाओं को कौशल रोजगार के लाभ मिलेंगे। अमृत काल के इस वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूरा होगा। यह कहा जा सकता है कि यह बजट गौरवशाली, वैभवशाली,समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण करने वाला बजट है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है।
Next Story