
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: मुंबई में एक परिवार ने बड़े ही हाईटेक तरीके से अपनी दादी को खोज निकाला है. दरअसल, पोते ने अपनी दादी (79) के नेकलेस में छोटा सा GPS ट्रैकर इंस्टॉल कर दिया था, जिसके बाद लापता दादी की लोकेशन को खोल निकाला.
दक्षिण मुंबई में शाम की सैर के दौरान बुज़ुर्ग महिला अचानक लापता हो गईं, जिसके बाद उनके परिवार को काफी परेशान होना पड़ा. इसके बाद उनके पोते ने फिल्मी अंदाज में अपनी दादी को खोज निकाला है. उनके पोते ने नेकलेस में लगाए गए GPS ट्रैकर की मदद से लापता दादी का पता लगाया. हालांकि ट्रैकर की डिटेल्स को शेयर नहीं किया है.
दरअसल, 3 दिसंबर को सायरा बी ताजुद्दीन मुल्ला को सेवरी इलाके में एक दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया. जब बुजुर्ग महिला देर रात होने पर भी अपने घर पर नहीं पहुंची तो परिवार घबरा गया. तभी उनके पोते मोहम्मद वासिम अय्यूब मुल्ला ने नेकलेस में लगे GPS डिवाइस की मदद ली.
GPS में लोकेशन परेल स्थित केईएम अस्पताल दिखाई दी, जो उनके घर से सिर्फ 5 किमी दूर है. इसके बाद बुजुर्ग महिला का पूरा परिवार उनके पास पहुंचा और फिर उनको दूसरे अस्पताल में रेफर कर लिया. ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ढेरों मिनी GPS ट्रैकर आते हैं. पहला ट्रैकर को Apple Airtag की तर्ज पर काम करता है, जिसकी मदद से बिना किसी रिचार्ज प्लान्स के इसे यूज किया जा सकता है.
Apple Airtag हजारों किलोमीटर दूर से भी लोकेशन शेयर करता है. विजय सेल्स पर इसकी कीमत 2799 रुपये है. यह ऐपल के फाइंड माय के साथ काम करता है. JioTag Go की मदद से भी गुम हुए सामान और शख्स को खोजा जा सकता है. दरअसल, 999 रुपये वाले जियोटैग की मदद से गुम हुए सामान, कार, बाइक, बैक और पालतु जानवर आदि पर लगाया जा सकता है. यह एंड्रॉयड डिवाइस के साथ काम करता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





