भारत

पोते ने अपने दादा पर चलाई गोली, आखिर क्यों खून का प्यासा हुआ? जानें

jantaserishta.com
29 Jan 2025 1:47 PM IST
पोते ने अपने दादा पर चलाई गोली, आखिर क्यों खून का प्यासा हुआ? जानें
x
सांकेतिक तस्वीर
नाजुक है स्थिति.
मुजफ्फरपुर: बिहार में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में एक पोते ने अपने दादा शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ टूटू सिंह को गोली मार दी. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. गोली से घायल शत्रुघ्न प्रसाद सिंह कि पत्नी उषा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पति ने अपने ससुराल में 25 लाख रुपये में जमीन बेची थी .जिसके बाद वह नया मकान बनवा रहे थे.
उषा देवी ने बताया कि आज उनका पोता चुन्नू अचानक उनके घर पहुंच गया और उन्हें धमकाने लगा. इसके बाद उषा देवी ने अपने पति को फोन पर जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद शत्रुघ्न आनन-फानन में शहबाजपुर स्थित अपने घर पहुंचे. महज कुछ पल के बाद उनका पोता चुन्नू भी घर पर आ गया और कमर से पिस्टल निकाल ली. दोनों के बीच विवाद होने लगा. इसी बीच चुन्नू ने गोली चला दी. गोली शत्रुघ्न सिंह के सीने में लग गई और वो जमीन पर गिर गये.
मौके पर मौजूद उनकी पत्नी उषा देवी चीखने चिल्लाने लगी. शोर और गोली कि आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे साथ ही अहियापुर थाना अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी और उसके बाद आनन-फानन में घायल शत्रुघ्न को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है.
गोली चलने कि सूचना पर पहुंची एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. पारिवारिक विवाद में गोली चली है. आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जिसका इलाज चल रहा है.
पूरे मामले को लेकर के एडीपीओ टाऊन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना में गोलीबारी की घटना घाटी है. प्रथम दृश्य ये मामला पारिवारिक विवाद में यह घटना घटी है. पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है तो वही उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.उसका इलाज चल रहा है फरार आरोपी के लिए की जा रही है छापेमारी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story