भारत
नाती ने 75 साल की नानी को हवस का शिकार बनाया, रिश्तों और इंसानियत को तार-तार करने वाली खबर
jantaserishta.com
1 Nov 2024 5:19 PM IST

x
मामला दर्ज.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 25 साल के युवक ने अपनी 75 वर्षीय नानी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की खोज में लग गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात, बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थी। तभी उसका नाती अखिलेश कुमार आया, उसे कथित तौर पर उठाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की।
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बुजुर्ग महिला को उसके नाती ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अवस्थी ने कहा कि घटना के बाद आरोपी भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





