भारत
भाजपा विधायक के पोते ने की खुदकुशी, पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला
jantaserishta.com
21 May 2024 2:31 PM IST

x
आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने आत्महत्या कर ली है। वह कानून की पढ़ाई कर रहा था और पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में विजय दांगी रहता था, जिसकी उम्र 19 वर्ष थी। उसने सोमवार की देर रात आत्महत्या कर ली। वह एक निजी कॉलेज में कानून की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय ने सोमवार रात को आत्महत्या की। उसके शव को अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम किया जा रहा है। विजय के पिता बापू लाल दांगी भवन निर्माता हैं और उनकी खिलचीपुर में पुश्तैनी जमीन के साथ बड़ी खेती भी है।
पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें उसने अपने माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगी है और भाई को लिखा है कि मम्मी-पापा का ध्यान रखना। इसके अलावा उसने अपने दोस्तों को लेकर भी कई बातें लिखी हैं। उसने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह का साफ तौर पर कोई जिक्र नहीं किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि विजय दो भाई है। बड़ा भाई एमबीए की पढ़ाई कर रहा है, वहीं छोटे विजय ने इसी साल कानून की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। वह जिस स्थान पर रहता था, वहां लड़कियां भी पेइंग गेस्ट थीं। विजय को लेकर बताया गया है कि वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था, मगर ऐसा क्या हुआ जो उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





