उत्तर प्रदेश

दादा-दादी ने अपने नवजात पोते चार लाख में बेचने की आशा कार्यकर्ता से किया सौदा

jantaserishta.com
15 Nov 2023 5:18 PM IST
दादा-दादी ने अपने नवजात पोते चार लाख में बेचने की आशा कार्यकर्ता से किया सौदा
x

देवरिया : देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दादा-दादी ने अपने नवजात पोते को चार लाख रुपये में गांव की आशा कार्यकर्ता को बेच दिया। यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बच्चे की मां ने सास- ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है

मंगलवार को महुआडीह थाने में दोनों पक्षों में पुलिस ने पंचायत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने सदर कोतवाली का मामला बताते हुए महिला को वहां जाने के लिए कहा। सदर कोतवाली पहुंचकर महिला ने बच्चा दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दूबे के पकड़िहवां टोला निवासी चंदन की पत्नी अनोखी देवी ने 25 अक्तूबर को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया। तीन दिन बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कत्ल: उमेश ने लड़की पर तेजाब फेंककर की थी हत्या, 10 साल बाद भाइयों ने लिया बदला
महिला का आरोप है कि घर जाने के बाद उसके सास-ससुर ने बच्चे ट्रेन को गांव की आशा को चार लाख रुपये में बेच दिया। अनोखी ने जब घर वालों से अपने बच्चे के बारे में पूछा तो वे टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद उसने अपने पति चंदन को फोन पर जानकारी दी। चंदन रविवार को लुधियाना से घर पहुंचा।

आरोप है कि मां-बाप से बच्चे के बारे में पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर ससुराल बिहार के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गौरियारपुर चला गया। अनोखी ने अपने भाई को पूरी बात बताई। सोमवार को अनोखी मायके वालों के साथ महुआडीह थाने पहुंची और तहरीर दी।

इसे भी पढ़ें: कानपुर की महिला के पार्थिव शरीर से पढ़ाई करेंगे छात्र, 2018 में देहदान का लिया था संकल्प
पुलिस ने सख्ती की तो आशा कार्यकर्ता ने बताया कि उसकी बहन ने उसे अपना बच्चा पालने के लिए दिया है। उसकी बहन का प्रसव कुशीनगर के फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में कुछ दिन पहले ही हुआ है।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि बच्चा बेचने का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर बच्चे की डीएनए जांच भी कराई जाएगी। आशा कार्यकर्ता के पास बच्चा कहां से पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story