भारत

फीस के लिए दादी को उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

jantaserishta.com
23 May 2025 5:28 PM IST
फीस के लिए दादी को उतारा मौत के घाट, मची सनसनी
x
14 साल है उम्र.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 14 वर्षीय लड़के ने फीस के लिए अपनी 70 वर्षीय दादी की निर्मम हत्या कर दी. घटना बुधवार रात की है, जब किशोर स्कूल फीस को लेकर दादी से झगड़ पड़ा.
पुलिस के मुताबिक, किशोर एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है और अपने पिता की मृत्यु के बाद दादी के साथ रहता था. उसकी मां पहले ही घर छोड़ चुकी थी. डेढ़ हफ्ते पहले वह अपने दादी के देवर के घर चला गया था और बुधवार रात करीब 9 बजे लौटा. इसके बाद उसने दादी से स्कूल की फीस मांगी, लेकिन दादी ने साथ रहने की शर्त पर फीस देने की बात कही.
इसी बात पर गुस्साए पोते ने पहले तो तकिए से दादी का मुंह दबाया, फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. सबसे हैरानी की बात ये रही कि हत्या के बाद किशोर ने रात उसी कमरे में लाश के पास सोते हुए बिताई और अगली सुबह स्कूल भी चला गया. गुरुवार को मृतक की बेटी ने अपने मां को फोन किया. मगर, जब फोन पर कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी को देखने भेजा.
दरवाजा खुला मिला और वृद्धा अचेत अवस्था में पाई गई. बेटी मौके पर पहुंची और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. स्कूल से लौटते ही पुलिस ने किशोर से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसे हिरासत में ले लिया गया है.
डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर अन्य पहलुओं पर जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story