भारत
सात माह के मासूम की हत्या के आरोप में दादी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
jantaserishta.com
23 March 2025 2:00 PM IST

x
बच्चे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया.
देवघर: झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत कुंडा थाना क्षेत्र में सात माह के पोते की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी दादी पंचा देवी को गिरफ्तार किया है। मृत शिशु के दादा बाजो यादव की भी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ढाकोडीह गांव निवासी चंदन कुमार का सात माह का पुत्र शिवांश शनिवार 22 मार्च को दादा- दादी के पास खेल रहा था। वे उसे लेकर कहीं बाहर चले गए। कुछ घंटे बाद शिवांश की दादी पंचा देवी घर लौटीं, लेकिन उनके पास बच्चा नहीं था। बच्चे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद पूरी रात घर के आसपास बच्चे की तलाश होती रही, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह चार बजे बच्चे के पिता ने कुंडा थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। सुबह में परिजन और गांव के लोग फिर बच्चे की तलाश में निकले, तो गांव के पास एक सूखे तालाब के 15 फीट गड्ढे में बच्चे की लाश मिली।
बच्चे के पिता चंदन कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी मां पंचा देवी ने उन्हें धमकी दी थी कि उनकी देखभाल अच्छे से नहीं करने पर वह बच्चे को मार देंगी। चंदन के इस बयान के आधार पर पुलिस ने बच्चे की दादी को गिरफ्तार कर लिया है। संदेह जताया जा रहा है कि बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या की गई है और इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि पंचा देवी पहले भी दो साल के एक बच्चे की हत्या के मामले में जेल जा चुकी हैं। छह माह पहले ही वह जेल से बाहर आई थीं। इस बार उन पर अपने ही पोते की हत्या का आरोप लगा है। बच्चे के दादा बाजो यादव की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





